<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 13, 2026

एंटी रोमियो स्क्वाड ने 41 संदिग्धों से की पूछताछ, दो मनचलों से भरवाया माफीनामा


बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत बस्ती पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने रविवार को नगर थाना क्षेत्र के ग्राम समरधीर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। इसके साथ ही नगर बाजार, कोचिंग सेंटरों के आसपास तथा प्रमुख सड़कों और चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता के नेतृत्व में टीम ने महिला दुकानदारों से बातचीत कर बाजारों और चौराहों पर अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अभियान के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान करीब 41 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अनावश्यक घूमते पाए गए दो मनचलों से माफीनामा भरवाया गया। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

एंटी रोमियो स्क्वाड टीम में महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव और महिला कांस्टेबल ममता चौहान शामिल रहीं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई।

No comments:

Post a Comment

Pages