वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव का सोमवार को रानीडीहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी सहित जिले के जिला एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर राहुल श्रीवास्तव का स्वागत किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की सरलता, सौम्यता और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यवहार कार्यकर्ताओं को निरंतर उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि राहुल श्रीवास्तव के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। उनके नवनियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।
रेलवे कॉपरेटिव बैंक में भी हुआ अभिनंदन
इसी क्रम में रेलवे कॉपरेटिव बैंक परिसर में भी बैंक परिवार की ओर से नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बैंक के सभापति राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बैंक परिवार की ओर से राहुल श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। अनुशासित और निरंतर परिश्रम के माध्यम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बैंक परिवार के स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपसभापति अनिल सिंह, संचालक उमेश गुप्ता, शशांक पांडेय, सनी सिंह, जय नाथ, संदीप सिंह, प्रमोद उपाध्याय, विनोद शर्मा तथा बैंक अधिकारी शिवेंद्र पांडेय, विवेक पांडेय, संतोष सिंह, बालकिशन तिवारी, अजय साहनी, पंकज गोंड, संजय शर्मा, आदित्य नारायण शुक्ला, संजय चतुर्वेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, हरदीप सिंह, सुधिष्ठिर सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज राव, उपेंद्र राव, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment