<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 30, 2026

प्रदेशीय टेबल टेनिस में एमजी इंटर कॉलेज का परचम, विजेता ट्रॉफी प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सौंपी


गोरखपुर। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले एमजी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बुधवार को विजेता ट्रॉफी विद्यालय के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पाण्डेय और प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव को सौंपी। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 सितंबर तक बरेली में किया गया था।

गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए एमजी इंटर कॉलेज के छात्र खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के टेबल टेनिस खिलाड़ी करण निषाद, कृष्णा और अखिल के साथ शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र तथा प्रशिक्षक संजय कुमार शर्मा ने विजेता ट्रॉफी विद्यालय प्रबंधन को सौंपी।

इस उपलब्धि पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खुशी के मौके पर सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कृष्णा और अखिल को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ओपी सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा, अनुराग यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages