<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

व्यापारियों ने देखी ‘हनुमान अंश’, सनातन संस्कृति से जुड़ने का संदेश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में बड़े वन स्थित दर्श सिनेमा पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक रूप से अवलोकन किया।

जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि फिल्म देखना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और गौरवशाली धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर है। ‘हनुमान अंश’ का संदेश नई पीढ़ी को संस्कार, संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने में उपयोगी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने उत्साह के साथ फिल्म का आनंद लिया।

व्यापारियों ने आयोजन के लिए दर्श सिनेमा के स्वामी धीरेन्द्र सिंह के प्रति आभार जताया। इस दौरान जिला संगठन महामंत्री भारत राम बबलू अग्रहरि, जिला महामंत्री आलोक कुमार दुबे, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, नगर संगठन महामंत्री प्रदीप सिंह, नगर महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages