<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 13, 2026

पूर्वोत्तर की संस्कृति और विकास को करीब से जानेंगे यूपी के पत्रकार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

लखनऊ। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), लखनऊ की ओर से उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के लिए आयोजित असम-मेघालय मीडिया टूर के लिए पत्रकारों का दल रविवार को गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ। मीडिया टूर का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन, कला एवं शिल्प तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से रूबरू कराना है।

मीडिया टूर के दौरान पत्रकार असम और मेघालय के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उन्हें स्थानीय संस्कृति, परंपराओं, पर्यटन की संभावनाओं और विकास की विभिन्न योजनाओं एवं पहलों को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। पत्रकार पूर्वोत्तर की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता और वहां हो रहे बदलावों को प्रत्यक्ष रूप से जानेंगे।

दौरे के दौरान मीडिया दल स्थानीय लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद भी करेगा। इन संवादों के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही सकारात्मक कहानियों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच आपसी संपर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और परस्पर समझ को मजबूत करना है। इसी भावना के तहत पीआईबी लखनऊ द्वारा आयोजित यह मीडिया टूर उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच संवाद एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मीडिया टूर के माध्यम से पत्रकार असम और मेघालय की विशिष्ट पहचान, प्राकृतिक संपदा, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को करीब से अनुभव करेंगे। इसके बाद इन अनुभवों और जानकारियों को समाचार माध्यमों के जरिए व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages