वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जिले के नागरिकों की आधार संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए UIDAI आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है। केंद्र पर आधार नामांकन एवं अद्यतन से लेकर आधार प्रिंट, बायोमैट्रिक अपडेट तथा नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता आदि में संशोधन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक महेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र बड़गो (खटौली), मेंहदावल रोड, जिला अस्पताल के पास, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में संचालित है। यहां बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी आयु वर्ग के नागरिकों के आधार नामांकन और बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित होता है और प्रतिदिन 300 से अधिक नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है। आधार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों को एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध होने से उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
प्रबंधक के अनुसार, आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अनुरोध प्राप्त होने पर आधार सेवा केंद्र की ओर से विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप भी लगाए जाते हैं।

No comments:
Post a Comment