<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

डिकोडिंग डिजनेस कार्यशाला में मुख्य अतिथि होंगे महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव


गोरखपुर। नेशनल फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन (NPWA) की ओर से 20 सितंबर को आयोजित होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला ‘डिकोडिंग डिजनेस’ में नगर निगम गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यशाला को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महापौर कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कार्यशाला के चेयरपर्सन डॉ. अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को कार्यक्रम की जानकारी दी। महापौर ने चक्कर आने और संतुलन संबंधी विकारों के उपचार में आधुनिक फिजियोथेरेपी की उपयोगिता को सराहते हुए कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की सहमति प्रदान की।
इस अवसर पर NPWA के उपाध्यक्ष एवं कार्यशाला के कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार सिंह तथा बोर्ड सदस्य डॉ. कुंवर आशुतोष प्रताप मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य चक्कर आने (डिजनेस/वर्टिगो) और संतुलन संबंधी विकारों के सटीक मूल्यांकन एवं आधुनिक फिजियोथेरेपी प्रबंधन पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा करना है। इससे मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages