वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अत्याधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षण का लाभ रेलवे के एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर मिल रहा है। कोलकाता में 11 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित 91वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते।
महिला एथलीट वंदना ने रेस वॉक मैराथन में रजत पदक हासिल किया। वहीं पूजा वर्मा ने 10,000 मीटर रेस, नंदिनी गुप्ता ने 5,000 मीटर रेस तथा रेबी पाल ने 3,000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में नीरज कुमार चौरसिया ने हाफ मैराथन रेस वॉक में कांस्य पदक अपने नाम किया।
पूर्वोत्तर रेलवे के महिला एवं पुरुष एथलीटों के इस शानदार प्रदर्शन पर महाप्रबंधक एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा अक्षय मिश्रा, एथलेटिक्स सचिव अनुज मिश्रा, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, एथलेटिक्स कोच जवाहर प्रसाद सहित नरसा के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment