<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 5, 2026

उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में शिक्षकों के सम्मान में भावपूर्ण कार्यक्रम


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में संक्षिप्त एवं भावपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने भाषण, कविता एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक और व्यक्तित्व निर्माण का प्रेरणास्रोत होता है। बच्चों की प्रस्तुतियों में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री विनय शुक्ला ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को सही दिशा देने के साथ राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है। सशक्त एवं संस्कारित समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक वह दीपक है, जो स्वयं प्रकाशमान होकर विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, संस्कार और सफलता का प्रकाश फैलाता है। विद्यार्थियों की सफलता और अच्छे संस्कार ही शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।

प्राचार्य श्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का ऐसा शिल्पकार है, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों से निखारकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को जीवन का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता, रचनात्मकता और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

No comments:

Post a Comment

Pages