<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

आवास विकास कॉलोनी में जलजमाव से नाराज नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आवास विकास कॉलोनी और बैरिहवा मोहल्ले में जलजमाव एवं जर्जर सड़क की समस्या से परेशान नागरिकों ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता एवं ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव एडवोकेट की अगुवाई में नागरिकों ने कहा कि हल्की बारिश में ही मोहल्ले की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे पैदल चलना और बाइक से निकलना मुश्किल हो जाता है।

रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि टीवी टावर के बगल से बैरिहवा जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बरसात में सड़क पर गंदा पानी भरने से लोगों को दूषित पानी के बीच से आवागमन करना पड़ता है। इससे दुर्घटना, संक्रमण और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा बना रहता है। कुछ दिन पूर्व नागरिकों ने प्रदर्शन कर जलजमाव का वीडियो भी प्रसारित किया था, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सावित्री विद्या विहार, आकाश पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालय हैं और प्रतिदिन पांच हजार से अधिक विद्यार्थी आवागमन करते हैं। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से शाम और रात में सुरक्षा का खतरा बढ़ जाता है।

ज्ञापन के माध्यम से संबंधित विभागों को निर्देशित कर समयबद्ध कार्ययोजना के तहत सड़क, जलनिकासी और प्रकाश व्यवस्था का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई। रंजीत श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर नागरिक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages