<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 15, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एंटी रोमियो टीमों, महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला थाना पुलिस ने गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज, दुधारा पुलिस ने दुधारा तिराहा, मोहम्मदगढ़ और पांचवा, मेंहदावल पुलिस ने ग्राम टड़वरिया, बखिरा पुलिस ने एसएसपी इंटर कॉलेज नारायणपुर तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने अमरहा, गहबा और सिंगहा गांव में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया।

पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं को सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और आवश्यक सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages