<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 17, 2026

विश्वकर्मा जयंती पर 50 प्रशिक्षित लाभार्थियों को वितरित की गई टूल किट


गोरखपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गोरखपुर की ओर से विकास भवन सभागार में टूल किट एवं चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


मुख्य अतिथि महापौर मंगलेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 50 प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री उद्यम विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत शामिल किए गए नए ट्रेडों की जानकारी दी गई। इनमें प्लंबर, विद्युत मरम्मत, फोटोग्राफर, कंप्यूटर मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान मरम्मत, सोलर इंस्टॉलेशन, मूर्तिकार, मालाकार, दूध विक्रेता एवं मछुआरा सहित 14 ट्रेड शामिल हैं। अधिकारियों ने ओडीओपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लाभार्थियों को जानकारी दी।

बताया गया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के तहत पात्र शिल्पकारों एवं कारीगरों को 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त एवं गारंटीमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में 15 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी तथा छह माह का मोरेटोरियम का प्रावधान है। इससे शिल्पकारों को स्वरोजगार स्थापित करने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर उद्यमी एसके अग्रवाल, परियोजना निदेशक दीपक सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतीश सिंह, सदानंद शर्मा, उप आयुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग सुजाता सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages