बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को एंटी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी बाजार, महादेवा बाजार सहित स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटरों और प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनावश्यक घूमने वाले 43 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि दो मनचलों से माफीनामा भरवाया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड उपनिरीक्षक शाइस्ता के नेतृत्व में टीम ने सूर्य बक्स इंटर कॉलेज बनकटी बाजार, जीजीएम इंटर कॉलेज महादेवा बाजार तथा आसपास के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की। टीम ने महिला दुकानदारों से बाजार और चौराहों पर अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। चेकिंग के दौरान अनावश्यक घूम रहे 43 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा दो मनचलों से माफीनामा भरवाया गया। अभियान में महिला मुख्य आरक्षी सुनीता यादव, महिला आरक्षी ममता चौहान और महिला आरक्षी रश्मि सिंह शामिल रहीं।

No comments:
Post a Comment