<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 16, 2026

जीआरपी आजमगढ़ ने वारंटी को किया गिरफ्तार

- अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल



गोरखपुर। यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आजमगढ़ ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

जीआरपी के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश एवं रेलवे उपाधीक्षक बलिया रवि रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में 16 सितंबर 2026 को जीआरपी थाना आजमगढ़ पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी इस्लामपुरा, थाना मुबारकपुर, जिला आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना जीआरपी आजमगढ़ से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 446/03, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय सीजेएम कोर्ट आजमगढ़ द्वारा वारंट जारी किया गया था। वारंट के तामिला के क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

- गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थाना प्रभारी तरुण कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार यादव तथा कांस्टेबल दीपक कुमार यादव थाना जीआरपी आजमगढ़ टीम में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages