गोरखपुर। छात्रों और युवाओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं अनियमितताओं समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर 14 सितंबर को गोरखपुर के गोकुल अतिथि भवन में Gen-Z महाजुटान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से जुड़े सवालों पर चर्चा करते हुए उनकी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया जाएगा।
महाजुटान को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा संबोधित करेंगी। आइसा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। वहीं उच्च शिक्षा संस्थानों में संसाधनों और पर्याप्त फंड की कमी तथा शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर भी छात्र-युवा चिंतित हैं।
कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालयों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने सहित अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आइसा ने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में महाजुटान में शामिल होकर अपने सवालों को मजबूती से उठाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment