<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 14, 2026

हक-हिस्से के विवाद में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, दंपती गिरफ्तार


गोरखपुर। बड़हलगंज थाना पुलिस ने हक-हिस्से के विवाद में हुई मारपीट के मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोपित दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामसमुझ निषाद निवासी बैरियाखास और उसकी पत्नी कुसुम देवी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात हक-हिस्से को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि रामसमुझ और कुसुम देवी ने लाठी व लोहे की रॉड से वादिनी के पति के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पहले हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 में तरमीम किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी अतिरिक्त निरीक्षक विनय कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। टीम में कांस्टेबल नितेश यादव और महिला कांस्टेबल नेहा गुप्ता शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages