<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 14, 2026

महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन पर बालिकाओं से संवाद, 27 मामलों की जनसुनवाई


गोरखपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले में महिला सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने समय प्रबंधन और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने तथा सरकारी योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई हुई, जिसमें महिला उत्पीड़न से जुड़े 27 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें घरेलू हिंसा, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और राजस्व संबंधी प्रकरण प्रमुख रहे। उपाध्यक्ष ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। थानों, महिला थाना और संबंधित विभागों के समन्वय से मामलों के समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस दौरान ‘हर घर तिरंगा’ और दहेज प्रतिषेध को लेकर शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages