<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 14, 2026

पुरानी पेंशन बहाली को 20 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा


बस्ती। उ.प्र. पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे विकास भवन परिसर से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मंडलीय मंत्री रुद्रनरायन उर्फ रुदल, मंत्री मंसाराम, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान व लेखा संप्रेक्षक भारत कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त जीवन में सम्मानजनक जीवन-यापन का आधार है।

बैठक में राजेश कुमार, विजय भारत, लालजी निषाद, रामपाल भारती, हनुमान प्रसाद, जैश्री, श्रीचन्द, मो. कलीम, संजय कुमार यादव, बलराम कन्नौजिया, संतोष कुमार शर्मा, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, मायाराम चौधरी, रामललित, दिलीप चौधरी, बब्लू, दीनानाथ, राकेश कुमार वर्मा, हरिश्चन्द्र, जगदीश सैनी व शेषराम वर्मा समेत संघ के पदाधिकारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages