अजय राय ने अहिरौली गांव में मृतक शिव कुमार तिवारी के परिजनों और जगन्नाथपुर में रिक्शा चालक की नाबालिग बेटी की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने व्यवस्था की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सरकार बयानबाजी के बजाय मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।
उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो या वर्दी में हो, कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। किसी को भी सत्ता के संरक्षण में मनमानी की छूट नहीं दी जा सकती।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि गोरखपुर में लगातार सामने आ रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
अजय राय ने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने तक कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने सरकार से तत्काल निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

No comments:
Post a Comment