कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती मंजरी यादव ने मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षकों का परिचय कराते हुए स्वागत किया। मुख्य अतिथि रंजना राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए एकजुटता और अनुशासन आवश्यक है। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों का विकास करता है।
उन्होंने प्रेरक गीतों और कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के भाई-प्रेम का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के प्रथम दिन प्रशिक्षण को दो सत्रों में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के इतिहास, आधारभूत विषयों एवं सिद्धांतों की जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में खेल मैदान पर शारीरिक गतिविधियों, मार्च पास्ट तथा अनुशासन से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह, उप-प्रधानाचार्य श्री राम केवल शर्मा सहित विद्यालय के आचार्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पहले दिन का प्रशिक्षण उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment