<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 11, 2026

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक


महादेवा, बस्ती। सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को कांवड़ियों ने बेहिल नाथ प्राचीन शिव मंदिर एवं बाबा गौरा नाथ शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के पहुंचते ही दोनों मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठे।
सुबह से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। सावन के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages