लखनऊ। वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जानकीपुरम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी, आचार्य एवं आचार्या बहनों ने स्वयं गमले एवं पौधे क्रय कर विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका श्रीमती निधि द्विवेदी, सह-प्रबंधक श्रीमती शोभा बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती निरुपमा सिंह, श्री प्रवीण शुक्ला, यूनियन बैंक जानकीपुरम के शाखा प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह, प्रबंधक श्री राणा केशव शरण, भारत विकास परिषद के सचिव संदीप माथुर, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, इंडियन बैंक के मैनेजर पंकज कुमार शर्मा तथा सेवानिवृत्त स्टेट बैंक अधिकारी देवेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव भी है। अतिथियों ने भी पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ विद्यार्थियों में प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम का संदेश रहा—“एक पौधा—अनेक जीवनों की आशा।”

No comments:
Post a Comment