<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 10, 2026

राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण के लिए कुलदीप पाण्डेय सम्मानित


गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रहित और तिरंगा जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को सम्मानित किया गया।
गोरखपुर महिला थाना अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कुलदीप पाण्डेय को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर वुमेन पावर सेल्फ हेल्प संस्था की संचालिका आशिया सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया। संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत चौधरी, समाजसेविका पूजा गुप्ता, समाजसेवी एवं कवि मिन्नत गोरखपुरी तथा गौतम गोरखपुरी ने भी कुलदीप पाण्डेय को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।
समारोह में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Pages