तिरंगा यात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रनायकों और महापुरुषों को नमन किया। नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद टाउन हॉल चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
यात्रा गोलघर पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने काली मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद काली मंदिर परिसर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। यातायात चौराहे पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर नमन करने के बाद तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पहुंची। यहां मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
- तिरंगा सिर्फ ध्वज नहीं, बलिदान की अमिट गाथा
यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई दी। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीन रंग और अशोक चक्र देश की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, शांति और प्रगति का संदेश देते हैं। तिरंगा उन क्रांतिकारियों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की अमिट गाथा का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, संजय निषाद, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, फतेहबहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, श्रवण निषाद, श्रीराम चौहान, विश्वजीताशू सिंह ‘आशू’, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, नवीन पांडेय ‘बच्चा’, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, युधिष्ठिर सिंह, महामंत्री अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, बृजेश मणि मिश्रा, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी ‘जीतू’, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल रहे।
- 16 स्थानों पर पुष्पवर्षा और स्वागत
मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने 16 प्रमुख स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाकर मुख्यमंत्री और यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। होटल शिवाय से लेकर पतंजलि स्टोर, कचहरी चौक, कृपाल वस्त्रालय, जलकल गोलघर, गांधी आश्रम, बलदेव प्लाजा, गणेश चौराहा, नेशनल मेडिकल स्टोर्स, काली माता मंदिर, साइबर थाना, पुलिस लाइन तिराहा, पुलिस लाइन रोड, यातायात राप्ती कॉम्प्लेक्स, मालकिन होटल और डॉ. वाई. सिंह वरदान होटल तक उत्साह का माहौल रहा।
विभिन्न स्वागत स्थलों पर दवा विक्रेता समिति, मारवाड़ी युवा मंच, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, सिंधी समाज, व्यापार मंडल, मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवा समिति, व्यापारी एसोसिएशन, सिख समाज, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा मंडल, चिकित्सा प्रकोष्ठ और शिक्षक प्रकोष्ठ सहित विभिन्न संगठनों ने सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री और यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने गोरखपुर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।

No comments:
Post a Comment