<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 10, 2026

जातिवाद से कमजोर हो रहा समाज, विकास-शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार बने राजनीति का केंद्र - राजन सिंह सूर्यवंशी


जौनपुर। भारतीय अपना समाज पार्टी एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी तथा राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान राजनीति में जातिवाद समाज और राष्ट्र को कमजोर कर रहा है। राजनीति का केंद्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार होना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित, शोषित और वंचित वर्ग किसी एक जाति तक सीमित नहीं हैं। गरीबी भी किसी एक समाज की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज की चुनौती है। ऐसे में समानता के आधार पर कानून बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
राजन सिंह सूर्यवंशी ने पूर्वांचल राज्य के गठन, शिक्षा एवं चिकित्सा की निशुल्क व्यवस्था तथा किसानों को खाद-बीज निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 की तैयारी में गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने तथा जनजागरण अभियान को तेज करने का आह्वान किया।
उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भारतीय अपना समाज पार्टी, राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए संघर्षरत हैं।
इस अवसर पर वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में उदयभान सिंह, हरिशचंद उपाध्याय, नीलम सिंह, महेंद्र साहनी, कृष्ण कुमार साहनी, राम स्वारथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पिंकेश चौरसिया, आदर्श सिंह, सतीश सिंह, दारा यादव, राजबहादुर यादव, रामभवन बिंद, विवेक राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जनसेवा और जनहित के लिए संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages