<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 2, 2026

राहुल गांधी, पप्पू यादव व अवधेश प्रसाद पर मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र पर हमला - महेन्द्र श्रीवास्तव


बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में दर्ज मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा नेतृत्व और कुछ संगठन बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।
महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन का अपमान उन लोगों ने किया है, जिन्होंने श्रीराम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितता कर अयोध्या धाम और भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि यदि चंदे में कोई अनियमितता नहीं हुई होती तो संसद में सांसद पप्पू यादव को साधु वेश में विरोध प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब भी इस मामले के जिम्मेदार लोगों को बचाने में लगी है और अब तक कथित एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छोटे-छोटे मामलों में बुल्डोजर कार्रवाई की जाती है, लेकिन चंदा घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होना सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाता है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आने तक कांग्रेस लोकतांत्रिक और रचनात्मक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages