<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 2, 2026

हरिनगर-भैरोगंज रेलखंड पर इंजीनियरिंग कार्य, 5 अगस्त को कई ट्रेनों के समय में बदलाव


गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के नरकटियागंज–पनियहवा रेलखंड पर हरिनगर और भैरोगंज स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 322 पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते 5 अगस्त को कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन ने यातायात एवं पावर ब्लॉक के मद्देनजर दो ट्रेनों को पुनर्निर्धारित तथा दो ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 5 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन लौकहा बाजार से 120 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 60 मिनट विलंब से चलेगी।
इसके अलावा 19726 दरभंगा–खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस तथा 15273 रक्सौल–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को रक्सौल और नरकटियागंज स्टेशनों के बीच 45 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संरचना को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह इंजीनियरिंग कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Pages