बस्ती। पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर ने भदेश्वरनाथ धाम मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी कांवड़ सेल तथा यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थलों, वैकल्पिक रूट डायवर्जन, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

No comments:
Post a Comment