<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 2, 2026

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के 5 दिवसीय रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित


बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर एवं बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान कुल 52 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। समापन अवसर पर सभी रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि क्लब और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक की इस पहल को लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं, सर्जरी, गंभीर बीमारियों और आपदाओं के कारण सुरक्षित रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है। रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने कहा कि रक्तदान के बाद रक्त को लाल रक्त कोशिकाओं, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा जैसे विभिन्न घटकों में विभाजित किया जाता है, जिनका उपयोग अलग-अलग मरीजों के उपचार में किया जाता है। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा मानव धर्म बताते हुए लोगों से आगे आने की अपील की।
शिविर में कृष्ण कुमार गुप्ता, अवध बिहारी, वेद रतन, शोभित सहित कुल 52 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डा. आलोक रंजन, डा. श्यामनारायण चौधरी, राम दयाल चौधरी, डा. पी.के. श्रीवास्तव, विजय सिंह, आलोक चौधरी, मुकेश, शिवम मिश्रा, विजय शुक्ला, जितेंद्र कुमार, डी.पी. यादव, महंथराम वर्मा, विकास चौधरी, कौशल त्रिपाठी सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages