<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 2, 2026

संत रविदास जयंती पर भाजपा ने निकाली वंदन यात्रा, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के महसो मंडल के ग्राम पंचायत सोनूपार से मिट्टी से भरे कलश के साथ वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री तथा साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि वंदन यात्रा का सोनूपार, मदारीपुर, साहूपार, सूसीपार, भरोहियाजोत और टिकरिया सहित विभिन्न गांवों में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा महादेवा विधानसभा के सभी मंडलों तक पहुंचेगी।
अभिषेक कुमार ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
महसो मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वंदन यात्रा केवल धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का जन-जागरण अभियान है। उन्होंने युवाओं से संत रविदास के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा के भाव को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुनील पाण्डेय, चन्द्रशेखर मुन्ना, सतीश सोनकार, राजकुमार चौधरी, शशि भूषण तिवारी, प्रमोद गिरी, रवि श्रीवास्तव, अजय ठाकुर, त्रियुगीनारायण, शिवकुमार, गोपाल, सन्तोष, अर्जुन कन्नौजिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages