बस्ती। जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन पाल ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की एकजुटता ही सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बना सकती है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का अभियान चलाया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि एवं मंडल प्रभारी शिवाजी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचना होगा।
जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य ने स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने, आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।
बैठक का संचालन जिला महासचिव झिनकान मौर्य ने किया।
इस अवसर पर जगन्नाथ मौर्य, विकास गौतम, अभिषेक मौर्य, अखिलेश प्रजापति, प्रदीप मौर्य, पवन मौर्य, पंचराम मौर्य, अजय मौर्य, घनश्याम मौर्य, भागीरथी मौर्य, चन्द्रगुप्त मौर्य, रामकेश मौर्य, रामदेव मौर्य, वेदप्रकाश मौर्य, आशाराम मौर्य, मनोज मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य, राम कोमल मौर्य, परशुराम चौधरी, लल्लन यादव, अजय जायसवाल, रविन्द्र शर्मा, जयलाल भारती, हरीराम मौर्य, सुरेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment