अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मड़ना से शुक्रवार को नेता कृष्ण कुमार निषाद के संयोजन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा मड़ना से शुरू होकर पूरा बाजार पहुंची।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक सुरेश यादव रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
सुरेश यादव ने कहा कि मड़ना से निकली तिरंगा यात्रा में युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देश के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने यात्रा के आयोजकों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
आयोजक कृष्ण कुमार निषाद ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सुरेश यादव का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचना ग्रामवासियों के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सुरेश यादव जिस तरह क्षेत्र के लोगों के लिए खड़े रहते हैं, उसी तरह ग्रामवासी भी भविष्य में उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि सुरेश यादव किसी भी दल से चुनाव लड़ें, ग्रामवासी उनके समर्थन में खड़े रहेंगे।

No comments:
Post a Comment