<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने रखी आधुनिक भारत की नींव


गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने कम उम्र में देश का नेतृत्व संभाला और अपने कार्यकाल में भारत को नई दिशा देने का प्रयास किया। उनकी सोच केवल वर्तमान तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहते थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, पंचायतीराज, युवा शक्ति और आर्थिक सुधारों को नई गति मिली।
पीसीसी सदस्य तौकीर आलम ने कहा कि 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार, जवाहर नवोदय विद्यालयों का विस्तार, पंचायतीराज को संवैधानिक मजबूती देने की पहल और शिक्षा के आधुनिकीकरण जैसे कदम राजीव गांधी की युवा एवं प्रगतिशील सोच को दर्शाते हैं।
महानगर उपाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि भारत तकनीक, शिक्षा, विज्ञान और लोकतांत्रिक भागीदारी के माध्यम से विश्व में नई पहचान बनाए। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अनुराग पांडे ने कहा कि राजीव गांधी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की उस सोच का नाम हैं, जिसने देश को 21वीं सदी की ओर बढ़ने का रास्ता दिखाया।
कार्यक्रम में शिवकुमार श्रीवास्तव, तस्लीम आलम अंसारी, अरुण कुमार सोनकर, सोहेल अंसारी, अविनाश पति त्रिपाठी, राकेश मौर्य, मनीष तिवारी, तेज नारायण श्रीवास्तव, प्रभात चतुर्वेदी, इंद्रजीत चौधरी, गुलाम ताहिर, रुकैया बेगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages