<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

लूट का मंगलसूत्र लेकर घूम रहा था आरोपी, चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार

गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त को बड़हलगंज क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था। पीड़िता की तहरीर पर थाना बड़हलगंज में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने राजबहादुर यादव उर्फ राजू पुत्र सूचित यादव निवासी परसिया तिवारी, थाना बड़हलगंज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूट का मंगलसूत्र बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने एक ऐसी मोटरसाइकिल भी बरामद की, जो कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 तक बड़हलगंज, झंगहा, गगहा और हाटा थानों में लूट के प्रयास, धोखाधड़ी, चोरी समेत अन्य धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रवि भूषण राय, उपनिरीक्षक संतोष यादव तथा पुलिसकर्मी आशीष कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार यादव और आरक्षी सौरभ राय शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages