<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

गांवों में लगी पुलिस चौपाल, सुनी गईं जनसमस्याएं

गोरखपुर। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण और कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद के विभिन्न गांवों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। वहीं, थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर आमजन की शिकायतों और समस्याओं को सुना। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया।
चौपाल के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध तथा अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली को अधिक जनोन्मुख बनाना और पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ने के साथ ही समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान और कम्यूनिटी पुलिसिंग को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages