<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 6, 2026

स्काउटिंग समाज सेवा का सर्वोत्तम माध्यम, जरूरतमंदों की सेवा का सशक्त मंच - डॉ. वीके वर्मा


बस्ती। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था बस्ती द्वारा आयोजित बिगिनर्स कोर्स का शुभारंभ गुरुवार को स्काउट भवन सभागार में ध्वजारोहण एवं स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय में कार्यरत एवं स्काउट-गाइड के आजीवन सदस्य डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि स्काउटिंग समाज सेवा का सर्वोत्तम प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
बिगिनर्स कोर्स में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों को स्काउटिंग की मूलभूत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने भी अपने विचार साझा किए और स्काउटिंग की उपयोगिता पर चर्चा की।
कार्यक्रम में स्काउट कमिश्नर हरीराम वंसल, गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (बस्ती मंडल) सुषमा यादव, जिला सचिव एवं लीडर ट्रेनर डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) एवं सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार वर्मा ने स्काउटिंग की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर आशुतोष पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, अजीत कुमार चौधरी, चंद्रशेखर वर्मा, रवि कुमार, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, जिला संगठन आयुक्त संगीता प्रजापति, अनूप सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर (गाइड) नन्दिनी एवं चाँदनी, ट्रेनिंग काउंसलर (स्काउट) विजय कश्यप, दीपक प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages