<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 11, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत संतकबीरनगर में महिलाओं को किया गया जागरूक


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जनपद के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं से संवाद किया। महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीमों ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 चिकित्सा सहायता, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के साथ cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी। महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।
इसी क्रम में महिला थाना की टीम ने ग्राम उनखास तथा थाना बेलहरकला की टीम ने ग्राम करमहिया में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंपलेट वितरित किए। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं से कहा कि वे बिना भय अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Pages