<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 11, 2026

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अनिल उर्फ करन यादव गिरफ्तार


गोरखपुर। खोराबार थाना पुलिस ने संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल उर्फ करन यादव पुत्र रामलगन यादव, निवासी जयपुर जोधपुर बाजार, भौवापार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना खोराबार में मु0अ0सं0 349/2026, धारा 2(ख)(i)(xi) एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ खोराबार थाने में पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में मारपीट व धमकी तथा वर्ष 2025 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज कई मुकदमे शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, कांस्टेबल पिन्टू चौहान और कांस्टेबल अशोक कुमार गौड़ शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages