<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 9, 2026

गौरैया संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने की पहल, रेलवे ने किया पौधारोपण व पौधा वितरण


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर के यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. अनुभाग की ओर से रविवार को लेबर कॉलोनी, मोहद्दीपुर में ‘गौरैया संरक्षण, पौधारोपण एवं पौधा वितरण’ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र को गौरैया समेत अन्य पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए अनुकूल बनाना रहा।
अभियान के दौरान कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। वहीं स्थानीय निवासियों को गौरैया संरक्षण का संदेश अंकित गमले सहित पौधे वितरित किए गए। लोगों से पौधों को लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया गया।
मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. अम्बरीश प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पौधा वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के साथ समय के साथ पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए आश्रय और भोजन का माध्यम भी बन सकता है। उन्होंने गौरैया सहित अन्य पक्षियों के संरक्षण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों की देखभाल, स्वच्छता और पक्षियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना भी जरूरी है। जनभागीदारी से ऐसी छोटी-छोटी पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष (प्राणी विज्ञान) डी.के. सिंह, इंटर कॉलेज भटवली के प्रवक्ता प्रवीण सिंह गौतम तथा लेबर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages