<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 9, 2026

कांवड़ियों को गांजा बेचने की तैयारी में था रेस्टोरेंट संचालक, 10 किलो गांजा बरामद


हरैया (बस्ती)। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में हरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रोडवेज बस स्टाप स्थित महाकाल रेस्टोरेंट से 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महाकाल रेस्टोरेंट का संचालक गांजा बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर छापा मारकर तलाशी ली। मौके से शनि कुमार उर्फ रवि (32) निवासी वार्ड नंबर छह, हनुमानगढ़ी, हरैया के पास से पांच-पांच किलोग्राम के दो पैकेट में कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से 1,200 रुपये नकद भी मिले।
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह कांवड़ मेले के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कांवड़ियों और राहगीरों को बेचता था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना हरैया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में भी हरैया थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक कामेश्वर मिश्र, उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages