<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 7, 2026

डा. शालिनी सिंह की पहल से तीन बिछड़े परिवार फिर हुए एक


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। महिला थाना बस्ती पुलिस ने “ऑपरेशन साथ-साथ—टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के तहत तीन अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को सुलझाकर उन्हें फिर से साथ रहने के लिए राजी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा. शालिनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की समझाइश और प्रयासों से तीनों परिवारों में आपसी सहमति बनी।

पुलिस के अनुसार रेखा पत्नी अनुराज निवासी बेलहसा, थाना वाल्टरगंज, मंजू पत्नी रामबेलास निवासी भानपुर बाबू, थाना सोनहा तथा ज्ञानभारती पत्नी संदीप निवासी शिवपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के पारिवारिक जीवन में विभिन्न कारणों से मतभेद चल रहे थे। इसके चलते पति-पत्नी के बीच कई महीनों से आपसी संबंध खराब थे और दोनों पक्ष अलग-अलग रह रहे थे।

महिला थाना प्रभारी डा. शालिनी सिंह एवं पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को महिला थाने पर बुलाकर उनकी समस्याओं और मतभेदों को गंभीरता से सुना। पुलिस टीम ने पति-पत्नी को आपसी विवादों को बातचीत के माध्यम से समाप्त करने तथा पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखने के लिए समझाया। पुलिस के प्रयासों और समझाने-बुझाने के बाद तीनों मामलों में पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

महिला थाना परिसर में सुलह-समझौता कराए जाने के बाद सभी पति-पत्नी को आपसी सहमति और राजी-खुशी के साथ घर के लिए विदा किया गया। पुलिस की इस पहल से टूटने की कगार पर पहुंचे तीन परिवारों को फिर से साथ रहने का अवसर मिला।

No comments:

Post a Comment

Pages