<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 2, 2026

राजकीय महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजकीय महिला महाविद्यालय, खलीलाबाद में रविवार को "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशाराम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया तथा छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक हानियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

महाविद्यालय में लैपटॉप के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। छात्राओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से सुना और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में छात्राओं से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वयं भी नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" और "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत" जैसे संदेशों के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Pages