<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 13, 2026

आर्य नगर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे


गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आर्य नगर मंडल की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर चौराहे पर पहुंची, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा रहे। महानगर संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, किसान मोर्चा महानगर महामंत्री समरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य दिव्येंदु नाथ श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी वरुण चौरसिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनंत लाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री पूरन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, आशुतोष पांडे, सचिन जायसवाल, जितेंद्र नाथ अग्रवाल, शिवंचित खरे, मंडल मंत्री विशाल सोनकर, राम सिंह प्रजापति, शैलेश गौतम, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र सचदेवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सौरभ श्रीवास्तव, रवि सोनकर बाबूराम सिंह उर्फ संजय सिंह, त्रिलोकी नाथ बारी, मुकेश वर्मा राजा वाल्मीकि, पार्षद सरवन पटेल, अनिल निषाद, साकेत खरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री मीना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रत्नेश मौर्य व ममता गुप्ता, मंत्री पूजा गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुनीता गुप्ता, मंडल महामंत्री बिंदु गुप्ता तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
पार्षद मोहन सिंह सहित राजेश गुप्ता, सनी साहनी, सागर श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्रा, जयंत निषाद, अभिषेक शर्मा, दिव्या प्रताप सिंह ‘गोलू’, हरिशंकर पांडे तथा शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं मंडल के पदाधिकारी भी यात्रा में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages