<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 13, 2026

मिशन शक्ति अभियान से मजबूत हुआ महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा


संतकबीरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर संतकबीरनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस एवं मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।
अभियान के दौरान महिला बीट अधिकारियों और एंटी रोमियो टीमों ने ग्राम चौपाल के माध्यम से महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान का भरोसा दिलाया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं, उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस से सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 चिकित्सा सहायता, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया। साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी भी दी गई।
कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने मुखलिसपुर तिराहा, मेगा शॉप, वी-2, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हीरालाल इंटर कॉलेज, गोला बाजार और समय माता मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इसके अलावा महिला थाना, धनघटा, महुली, मेंहदावल, बेलहरकला और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों में भी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को पंपलेट वितरित कर उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता और त्वरित सहायता व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है।
जागरूकता, संवाद और त्वरित सहायता के जरिए मिशन शक्ति अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages