- सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी के निर्देश, जलस्तर और नदी की धारा पर रखी जा रही पैनी नजर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तटबंध की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कटान प्रभावित स्थानों पर 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने तथा जलस्तर और नदी की धारा में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थिति बिगड़ने की आशंका होने पर बिना किसी देरी के सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जाएं।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि कटान वाले हिस्से में लगातार प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। आवश्यक संसाधन और सामग्री मौके पर उपलब्ध रखी गई है तथा विभागीय टीम लगातार तटबंध की सुरक्षा में जुटी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षात्मक कार्यों के चलते फिलहाल तटबंध सुरक्षित स्थिति में है।
डीएम ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और मौके पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तटबंध की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तत्परता से निगरानी एवं सुरक्षात्मक कार्य करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और बाढ़ खंड की टीम कटान की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। आवश्यकता के अनुसार सुरक्षात्मक कार्यों को और तेज किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment