<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 8, 2026

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा छह सितंबर को, एक लाख रुपये तक के पुरस्कार


बस्ती। क्रीड़ा भारती की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा इस वर्ष छह सितंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे के बीच अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों को खेलों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित खेलों को बढ़ावा देना है। परीक्षा शुल्क 20 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 25 मिनट का समय मिलेगा। पंजीकरण से लेकर परीक्षा तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम आठ सितंबर को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला मंत्री राम सिंह के अनुसार 12 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार एक विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार दो विजेताओं को 50-50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार छह विजेताओं को 25-25 हजार रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 11 विजेताओं को 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी क्रीड़ा भारती की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages