<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ दी गई भावपूर्ण विदाई


गोरखपुर। अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सोमवार को क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर शॉल एवं पुस्तक भेंट की गई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक ना०पु० कन्हैया राम, उपनिरीक्षक ना०पु० अशोक कुमार, उपनिरीक्षक ना०पु० शिव सिंह तथा अनुचर श्रीमती गुड़िया देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages