<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

हरीश द्विवेदी के प्रथम जनपद आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन पर सोमवार को जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं आतिशबाजी के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का अभिनंदन किया।

बस्ती की सीमा घघौवा पहुंचते ही हरीश द्विवेदी के काफिले का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद काफिला पराग ढाबा, विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महाराजगंज, कप्तानगंज, तिलकपुर शिव मंदिर, गोटवा, रिठिया फुटहिया, मूड़घाट, बड़ेवन, साईं मंदिर कटरा, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज और दक्षिण दरवाजा होते हुए आगे बढ़ा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद काफिला होटल बालाजी प्रकाश होते हुए सुयेश होटल के सभागार पहुंचा, जहां ‘आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से हरीश द्विवेदी का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी और उत्साह के चलते कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया।

इस दौरान विधायक अजय सिंह, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ला, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, राना दिनेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह, अवधेश सिंह, राज किशोर सिंह, संजय चौधरी, गजेंद्र सिंह, हरीश सिंह, ध्रुव सिंह, अश्विन उपाध्याय, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, रोली सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वैभव पांडे, डॉ. रघुवर पांडे, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजयपाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जनकराम गौतम, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, तारक जायसवाल, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, आशा सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, दुष्यंत विक्रम सिंह, राज कुमार शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’, विनय यादव, नागेंद्र सिंह ‘सिंकु’, विनय सिंह ‘सोनू’, श्रुति अग्रहरि, मनोज सिंह, विजय कुमार ‘राजू’, जगदीश अग्रहरी, नितेश शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages