बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव निगम एवं प्रमुख अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने किया। अभियान का उद्देश्य एचआईवी सहित अन्य यौन एवं संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ समयबद्ध जांच, शीघ्र पहचान, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।
अभियान के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, टीबी एवं एसटीआई की जांच, परामर्श तथा आवश्यक उपचार और दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में डा. महेश प्रसाद, नोडल एआरटी, डा. ओपीडी द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी ओएसटी सेंटर, अखिलेश सिंह, सीपीएम, सुभाष चंद्र, सीएसओ दिशा क्लस्टर सहित एनएसीपी के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े कर्मचारियों और टीमों ने प्रतिभाग किया।
अभियान के माध्यम से लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव अम्बुज यादव ने बताया कि यह अभियान अगले दो माह तक जिले के सभी ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में संचालित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment