नई दिल्ली। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए गोरखपुर की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया और केंद्रीय मंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।
मुलाकात के दौरान Gen Z सहित युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं, उनके उज्ज्वल भविष्य और गोरखपुर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। युवाओं के लिए नए अवसरों के विस्तार और बदलते भारत में उनकी भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
सांसद रवि किशन ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

No comments:
Post a Comment